{"_id":"6a6b57f8adec19f28e09a171","slug":"the-municipal-corporations-initiative-will-recycle-clothes-left-at-the-ghats-into-fiber-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-3477-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला : नगर निगम की पहल, घाट पर छोड़े गए वस्त्रों को रिसाइकल कर बनेगा फाइबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला : नगर निगम की पहल, घाट पर छोड़े गए वस्त्रों को रिसाइकल कर बनेगा फाइबर
Thu, 30 Jul 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुरू हुई घाट की सफाई व्यवस्था
- सर्वाधिक समस्या यात्रियों के छोड़े कपड़ों से सामने आई तो प्रशासन ने बनाई योजना
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान घाटों पर छोड़े जाने वाले पुराने कपड़ों की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने विशेष पहल शुरू की है। नगर निगम ने नेचर फाउंडेशन के सहयोग से कांवड़ मेले के पहले दिन से ही त्यागे गए वस्त्रों का संग्रह शुरू कर दिया है। इन कपड़ों को रिसाइकल कर नए फाइबर तैयार किए जाएंगे। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि हर साल कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के बाद अपने पुराने कपड़े घाटों पर छोड़ देते हैं, जिससे स्वच्छता प्रभावित होती है। इस समस्या के समाधान के लिए अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 20 प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती की गई है। मालवीय घाट, सुभाष घाट और विष्णु घाट समेत प्रमुख घाटों पर पहिये वाले कूड़ेदान लगाए गए हैं। कर्मचारी श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए कपड़ों को अलग-अलग एकत्र कर सराय स्थित एमआरएफ केंद्र भेज रहे हैं। एमआरएफ केंद्र में कपड़ों का वजन दर्ज कर उन्हें सुखाया जा रहा है। कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद इन वस्त्रों को रिसाइकल के लिए भेजा जाएगा, जिससे तैयार होने वाले कपास फाइबर का उपयोग नए कपड़े बनाने में किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता की अपील
नगर आयुक्त ने नंदन कुमार ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि अपशिष्ट को संसाधन में बदलना भी है। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण संरक्षण और सतत अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे स्नान के बाद अपने त्यागे गए वस्त्र निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें। जनसहभागिता और नेचर फाउंडेशन के सहयोग से यह अभियान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम होगा।