{"_id":"6ac4e3312b7aa2954a0183c3","slug":"third-accused-arrested-for-bike-and-mobile-phone-robbery-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155023-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूटने में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूटने में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी पर था पांच हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रानीपुर रो नदी के पास तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल जा चुके हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को आन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद निवासी पंकज कुमार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया था कि दोपहर के समय रानीपुर रो नदी के पास चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने 26 सितंबर को मामले में शामिल दीपक और आकाश उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही लूटी गई बाइक और मोबाइल की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। फरार दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि एसओ अजय शाह की अगुवाई में टीम खोजबीन में जुटी। सुराग मिलने पर मंगलवार को आरोपी सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की (19) निवासी शिवरतन सिटी, नवोदय नगर, सिडकुल को औरंगाबाद तिराहे से नदी की ओर श्मशान घाट जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। चौथे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।