{"_id":"6ac4e5f89d79412a2a0482ca","slug":"arrested-with-15-banned-injections-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155010-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 15 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 15 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन, मोबाइल फोन और इंजेक्शन बेचकर कमाए गए रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में सोमवार की देर रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। बीएचईएल फाउंड्री गेट से धीरवाली जाने वाले रास्ते पर टीन शेड के पास एक युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. आदिल निवासी मोहल्ला सैदमीर, झिंझाना, शामली हाल पांवधोई ज्वालापुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये इंजेक्शन मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी फिरोज से खरीदकर लाया था और क्षेत्र में घूमने वाले युवकों को बेचता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशीले इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। आरोपी के कब्जे से यूपी नंबर की बाइक भी जब्त कर ली गई। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।