फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Man dies after being hit by train

Haridwar News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 06 Oct 2026 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
- नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी की घटना, मृतक की पहचान नहीं
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने फुट ओवरब्रिज की मांग उठाई, जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में सोमवार की देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और विरोध भी जताया। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर सुरक्षित आवागमन के लिए फुट ओवरब्रिज की मांग उठाई।
पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात एक युवक अपर रोड बाजार की तरफ से रेलवे ट्रैक पार करते हुए ब्रह्मपुरी जा रहा था। बताया गया कि इसी बीच ट्रेन आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाते हुए आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को अक्सर ट्रैक पार करना पड़ता है। सुरक्षित रास्ते के अभाव में यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद लंबे समय से फुट ओवरब्रिज की मांग किए जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed