सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three arrested for assault with sticks and clubs in Garhmirpur.

Haridwar News: गढ़मीरपुर में लाठी-डंडों से मारपीट करने में तीन गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for assault with sticks and clubs in Garhmirpur.
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर गांव में लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया जबकि घटना में शामिल पहले पक्ष के तीन लोगों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।


सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि 18 जून को गढ़मीरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कई लोग लाठी-डंडों के साथ मारपीट करते दिखाई दिए थे। मामला सामने आने के बाद कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे लोगों को चिह्नित करना शुरू किया था। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दौरान दूसरे पक्ष के शहजाद, रिजवान और आजम निवासी ग्राम गढ़मीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है। शांति व्यवस्था भंग करने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed