फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three cars swept away in a dry riverbed after rain, rescued using construction machinery

Haridwar News: सूखी नदी में बारिश के बाद बह गईं तीन कारें, निर्माण मशीनों से किया गया रेस्क्यू

Thu, 30 Jul 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 30 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Three cars swept away in a dry riverbed after rain, rescued using construction machinery
- नदी की धारा को पार्किंग बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं दूसरे राज्यों से आए पर्यटक
विज्ञापन

- सूखा और खाली स्थान देखकर खड़ी कर गए थे अपने-अपने लग्जरी वाहन
- कुंभ 2027 के लिए बन रहे पुल के पास खड़े थे वाहन, गनीमत रही कारों में कोई सवार नहीं था
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। सूखी नदी में अचानक आए तेज बहाव के कारण बृहस्पतिवार को तीन कारें बह गईं। घटना उस समय हुई जब करीब आधे से एक घंटे की बारिश के बाद पहाड़ों से आया पानी नदी में तेज गति से पहुंच गया। वाहन चालकों ने बिना खतरे का आकलन किए अपनी कारें नदी के बहाव क्षेत्र में खड़ी कर दी थीं। हालांकि, हादसे के समय किसी वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।


कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत नदी के रपटे पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण स्थल के पास कारें बहकर पहुंच गईं और निर्माण सामग्री व मशीनों के बीच फंस गईं। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से कारों को बाहर निकाला। तकनीशियनों ने समय रहते मशीनें लगाकर वाहनों को रोका और चेन की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। वाहन चालक उस समय हरकी पैड़ी और मेला क्षेत्र में गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को गैराज और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इनमें एक कार का नंबर देहरादून का था, जबकि दो वाहन अन्य राज्यों के थे। वाहन नंबरों के आधार पर मालिकों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गई। घटना के दौरान कुछ अन्य बड़े वाहन भी नदी क्षेत्र में खड़े थे, जिन्हें चालकों ने समय रहते बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed