{"_id":"699c3b7b58004fce0c0b5684","slug":"three-teenagers-from-haryana-rescued-from-haridwar-railway-station-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145329-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार रेलवे स्टेशन से हरियाणा के तीन किशोरों को रेस्क्यू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार रेलवे स्टेशन से हरियाणा के तीन किशोरों को रेस्क्यू किया
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में घूमते हुए मिले तीन किशोरों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया। तीनों हरियाणा के गुरुग्राम से यहां पहुंच गए थे। पुलिस ने तीनों को परिजनों के सुपुर्द करने की तैयारी शुरू कर दी है।
एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया कि 20 फरवरी को तीन किशोर गुरुग्राम हरियाणा से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन घूमने की योजना बनाकर ट्रेन से हरिद्वार पहुंच गए। 21 फरवरी को पुलिस रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी, तभी तीनों बालक संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने काउंसलिंग की और उन्हें सुरक्षित रूप से ज्वालापुर स्थित बाल गृह में दाखिल कराया। बाद में काउंसलिंग के दौरान बच्चों ने अपना नाम-पता बताया।
पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि बच्चों के स्कूल न पहुंचने पर गुरुग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों छात्र कक्षा छह के हैं और हरिओम इंटरनेशनल स्कूल खेड़की के विद्यार्थी हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर बच्चों को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X