सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two cars collided while trying to overtake on Kangri flyover.

Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर ओवरटेक की कोशिश में टकराई दो कारें

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided while trying to overtake on Kangri flyover.
विज्ञापन
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित नया कांगड़ी फ्लाईओवर पर ओवरटेक करने की कोशिश में दो कारें आपस में टकरा गईं। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos

बृहस्पतिवार सुबह नजीबाबाद की दिशा से एक कार बेहद तेज गति में हरिद्वार की ओर आ रही थी। जैसे ही कार फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कारों के एयरबैग्स और सुरक्षा बेल्ट के कारण चालकों को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को धक्का मारकर सड़क के किनारे कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। तिरछी पुलिया ओर कांगडी गांव तक बना नया फ्लाईओवर पर जब से वाहनों का संचालन शुरू हुआ है तब से यहां दुर्घटना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed