फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Water levels at the Mahli and Sigdi springs rose, leaving two-wheeler riders stranded for hours

Haridwar News: महली और सिगड़ी स्रोत का जलस्तर बढ़ा, घंटों फंसे दोपहिया वाहन सवार

Thu, 30 Jul 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 30 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Water levels at the Mahli and Sigdi springs rose, leaving two-wheeler riders stranded for hours
- लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर बारिश के बाद बढ़ा नदी का पानी, बाइक उठाकर पार कराई
विज्ञापन


लालढांग। बारिश के बाद लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर महली स्रोत और सिगड़ी स्रोत का जलस्तर बढ़ने से दोपहिया वाहन सवारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों ने जोखिम उठाने के बजाय जलस्तर कम होने का इंतजार किया। करीब तीन घंटे बाद पानी कम हुआ तो लोगों ने बाइक उठाकर नदी को पार किया।
लालढांग क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना कोटद्वार स्थित कंपनियों में काम करने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए दोपहिया वाहनों से आवाजाही करते हैं। इसके अलावा लालढांग में सर्विस सेंटरों में काम करने वाले ग्रामीण भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। क्षेत्र के करीब आठ दूध व्यापारी रोजाना कोटद्वार में दूध की सप्लाई करते हैं। करीब 30 से 40 लोग नियमित रूप से इस मार्ग से दोपहिया वाहनों से आते-जाते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद महली स्रोत और सिगड़ी स्रोत में पानी बढ़ गया। इससे दोनों ओर दोपहिया वाहन सवार रुक गए और पानी कम होने का इंतजार करने लगे। जलस्तर कम होने के बाद लोगों ने अपनी बाइक उठाकर पानी के बीच से मार्ग पार किया। दूध व्यापारी शशिकांत डोबरियाल, गुलशन, काके और छम्मा ने बताया कि बरसात के दौरान दोनों स्रोतों को पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। बृहस्पतिवार को भी करीब तीन घंटे तक पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद बाइक उठाकर किसी तरह नदी पार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed