{"_id":"6ad4b27acdb3b0dfdb0045ab","slug":"winners-across-various-age-groups-honored-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5417-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 60 से 85 प्लस तक विभिन्न आयुवर्ग के विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 60 से 85 प्लस तक विभिन्न आयुवर्ग के विजेता सम्मानित
विज्ञापन
फोटो
- पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी स्मृति पिकल स्मैश 2026 संपन्न
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। हरिद्वार पिकल बॉल क्लब बाय एम्बिशन हूप्स और जिला पिकल बॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित पिकल स्मैश 2026 प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। यह प्रतियोगिता पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी की पुण्य स्मृति में आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्रमवार 60 से अधिक आयुवर्ग के पुरुष एकल वर्ग में पीके श्रीवास्तव विजेता और डॉ. प्रेम लूथरा उपविजेता रहे। महिला एकल का खिताब काशिश गगन मेहता ने जीता, जबकि कुशप्रीत ढींडसा उपविजेता रहीं। पुरुष ओपन शुरुआती वर्ग में संयम आहूजा विजेता और प्रणव उपविजेता बने। पुरुष ओपन डबल्स में अनिकेत और विवेक की जोड़ी ने जीत हासिल की, पर्व और मृण्तुंजय उपविजेता रहे।
इसी तरह 85 प्लस आयुवर्ग के स्प्लिट कैटेगरी में सुखबीर सिंह ढींडसा और पंकज भट्ट विजेता रहे। दिगंबर और रोमी इस वर्ग के उपविजेता बने। पुरुष एकल इंटरमीडिएट वर्ग में अनुभव मलिक ने खिताब जीता, अनिकेत अरोड़ा उपविजेता रहे। इस आयोजन ने खेल भावना, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आपसी सौहार्द का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए काफी लोग मौजूद रहे। इनमें डॉ. अजय मलिक, पद्म प्रकाश शर्मा, किरण कांत, नामित शर्मा, आलोक शर्मा, हरिद्वार पिकल बॉल क्लब बाय एम्बिशन हूप्स के संस्थापक शिवम आहूजा समेत अन्य लोग शामिल हुए।