{"_id":"6a6b49ff0bfde008140d591b","slug":"woman-assaulted-for-land-grab-fir-filed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152103-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जमीन हड़पने के लिए महिला से मारपीट, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जमीन हड़पने के लिए महिला से मारपीट, प्राथमिकी
Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में जमीन के लिए महिला से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने तीन सगे भाइयों पर जमीन हड़पने की नीयत से उसे घर बुलाकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शालू निवासी नवोदय नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने अपनी पैतृक जमीन में से दो बीघा भूमि उसे दान में दी थी। आरोप है कि उसके भाई ऋषभ, सौरभ और अक्षय ने 14 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे घर बुलाया। ऋषभ के घर पहुंचने पर जमीन उनके नाम करने और कब्जा देने का दबाव बनाया। विरोध पर उसे और उसकी बेटी को जान से मरवाने की धमकी दी। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर तीनों ने डंडों से उसके साथ मारपीट की और जबरन कुछ कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। महिला की मौसी पिंकी और मौसा दीपक ने किसी तरह उसकी जान बचाई। आरोप है कि घटना के बाद से तीनों लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।