सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women Become Self-Reliant by Joining Self-Help Groups

Haridwar News: सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 01 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Women Become Self-Reliant by Joining Self-Help Groups
विज्ञापन
- आर्थिक स्थिति को मजबूत कर बन रही महिलाओं के लिए मिसाल
Trending Videos

बहादराबाद। क्षेत्र की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए समाज में अपनी नई पहचान बनाई है। पिछले तीन वर्षों से समन दास स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी मिसाल बन रही हैं। समूह की महिलाओं ने आम के अचार बनाने का कार्य शुरू किया, जो अब उनके लिए आय का सशक्त स्रोत बन चुका है। अपने मेहनत और लगन के बल पर वे हरिद्वार की छोटी-बड़ी दुकानों, होटलों, ढाबों और घरों तक अपने उत्पाद की नियमित सप्लाई कर रही हैं। समूह की अध्यक्ष ज्योति ने बताया कि लगातार तीन वर्षों की मेहनत के बाद अब उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ मिलने लगा है, जिससे समूह से जुड़ी सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस पहल ने न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति सुधारी है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।सभी ने इस प्रयास को आगे बढ़ाने और और अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह पहल दिखाती है कि यदि अवसर और सहयोग मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर समूह की सचिव कल्पना, कोषाध्यक्ष ज्योति के साथ सरोजबाला, संगीता, रीना सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed