{"_id":"6a6b427834733fe8d200fdeb","slug":"young-man-seriously-injured-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-referred-to-chandigarh-pgi-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152090-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, चंडीगढ़ पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, चंडीगढ़ पीजीआई रेफर
Thu, 30 Jul 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रकाश चंद शर्मा निवासी ग्राम वमनोल, चौपाल, हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई को वह अपने परिजनों के साथ हरिद्वार आ रहे थे। यहां पहुंचने पर शिव मंदिर के सामने उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान रात करीब 12:20 बजे पीछे से आए अज्ञात वाहन ने हर्ष शर्मा (26) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्ष गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।
परिजन तत्काल हर्ष को देहरादून के जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सिर और छाती में गंभीर चोटें होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक हर्ष की हालत गंभीर है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।