{"_id":"6a6b411c4e716e2e4906d852","slug":"youths-demand-sports-stadiums-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-152079-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवाओं ने उठाई स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवाओं ने उठाई स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की मांग
Thu, 30 Jul 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कहा, स्टेडियम बनने से युवाओं को मिलेगा मंच
पथरी। युवाओं ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत फेरूपुर रामखेड़ा व बादशाहपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की मांग उठाई है ताकि खेलों को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिल जाएं। युवाओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन संसाधनों और खेल मैदानों के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। ग्रामीणों ने बताया कि बढ़ती आबादी के कारण गांवों के खेत-खलिहान सिमट गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम समाज और खलिहान की भूमि पर कब्जे हो चुके हैं। जो स्थान बचे हैं, उनका उपयोग कूड़ा डालने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों के खेलने के लिए मैदान उपलब्ध नहीं है। स्कूल और कॉलेजों में भी खेल मैदानों की कमी बनी हुई है। क्षेत्र के फेरूपुर रामखेड़ा, धनपुरा, रानीमाजरा, शाहपुर शीतलाखेड़ा, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां समेत कई गांवों में बड़ी संख्या में क्रिकेट और वाॅलीबाॅल प्रेमी हैं। फेरूपुर रामखेड़ा व बादशाहपुर में पूर्व में वाॅलीबॉल टूर्नामेंट भी आयोजित होते रहे हैं लेकिन स्थायी खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए भटकना पड़ता है। स्थिति यह है कि युवक रोजाना दोपहर बाद बादशाहपुर व नसीरपुर कलां में प्लांटिंग की भूमि में वाॅलीबाॅल खेलते नजर आते हैं। कई स्थानों पर बच्चे खेतों में ही खेल रहे हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खेल प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत स्तर पर या फिर न्याय पंचायत स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित सुविधाएं मिल सकें और वे जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले युवा खिलाड़ी
-- -- -- -- -- -- --
हमारे गांव में क्रिकेट खेलने के लिए कोई सही मैदान नहीं है। युवाओं को कभी प्लांटिंग की भूमि में तो कभी सड़क किनारे खेलना पड़ता है। अगर स्टेडियम बन जाए तो गांव के युवा भी जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
एकता पटेल, ग्राम प्रधान, भक्तनपुर आबिदपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन बिना मैदान और कोचिंग के आगे बढ़ना मुश्किल है। प्रशासन से मांग है कि क्षेत्र में ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण जल्द कराना चाहिए।
विज्ञापन
सोहेल अंसारी, पदार्था मुस्तफाबाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बादशाहपुर में पहले वालीबाल प्रतियोगिता होती थी, लेकिन अब अभ्यास के लिए स्थायी जगह नहीं है। प्रशासन अगर बादशाहपुर में न्याय पंचायत स्तर पर स्टेडियम बना दे तो युवाओं को फायदा मिलेगा।
दीपक सैनी, बादशाहपुर
दौड़ और लंबी कूद का अभ्यास करने के लिए ट्रैक तक नहीं है। सड़क और खेतों में प्रैक्टिस करते हैं, जो सुरक्षित नहीं है। सुविधाएं मिले तो क्षेत्र से भी राष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकते हैं।
मनोज कश्यप फेरूपुर रामखेड़ा