{"_id":"69e4c7b919a13eedc4038a34","slug":"16th-garhwal-wins-garhwal-cup-football-tournament-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123114-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 16वीं गढ़वाल ने जीता गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 16वीं गढ़वाल ने जीता गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांचक फाइनल मुकाबले में 12वीं गढ़वाल को 1-0 के मामूली अंतर से हराया
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स इंटर बटालियन फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में 16वीं गढ़वाल ने 12वीं गढ़वाल को हराकर ट्रॉफी जीत ली।
जीआरआरसी के डाइस स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच का उद्घाटन गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने किया। मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर थी। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में 16वीं गढ़वाल टीम के खिलाड़ी अनुज नेगी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 12वीं गढ़वाल ने गोल करने के लिए पूरी ताकत झोंकी लेकिन गोल नहीं कर सकी।
16वीं गढ़वाल ने फाइनल मुकाबला 1-0 के मामूली अंतर से जीत लिया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 16वीं गढ़वाल ने 15वीं गढ़वाल को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि 12वीं गढ़वाल टीम 2/3 गोरखा राइफल्स को 3-0 से पराजित कर फाइनल में पहुंची थी। इस टूर्नामेंट में 15 टीमों ने शिरकत की थी।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी व गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स के डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी, सूबेदार मेजर नंदकिशोर मौजूद रहे।
16वीं गढ़वाल में हमेशा रही है जीत की भूख
गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट की विजेता टीम 16वीं गढ़वाल इससे पहले 1988 में 3वीं गढ़वाल के साथ गढ़वाल कप की संयुक्त विजेता रही थी। इसके अलावा वर्ष 1990, 2017, 2021, 2022 में भी 16वीं गढ़वाल ने टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
.
फोटो समाचार
जारी
कुलदीप खंडेलवाल
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X