सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prolonged failure to resolve complaints is concerning: CDO

लंबे समय तक शिकायत का निस्तारण न होना चिंताजनक : सीडीओ

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 21 Apr 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Prolonged failure to resolve complaints is concerning: CDO
विज्ञापन
अधिकारियों को गंभीर होने के दिए निर्देश
Trending Videos

कोटद्वार। मुख्य विकास अधिकारी ने जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता और तत्परता के साथ शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
मंगलवार सुबह कोटद्वार तहसील के सभागार में एसडीएम संदीप कुमार के संचालन में तहसील दिवस की कार्यवाही शुरू हुई। सीडीओ गिरीश गुणवंत ने 94 शिकायतों की सुनवाई की। नागरिक मंच के अतुल भट्ट ने सिताबपुर के राशन डीलर सतीश भट्ट की मृत्यु उपरांत पुत्र विजय भट्ट द्वारा सरकारी सस्ता गल्ला प्रतिष्ठान उनके नाम आवंटित करने के लिए आवेदन करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखरो देवी मंदिर समिति के राजाराम अणथ्वाल ने मंदिर के निकट नाली पर किया गया अतिक्रमण हटवाने, मांस-मदिरा की बिक्री बंद कराने की मांग की। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय पूर्ववत करने की मांग की। कमल कुमार फूल एवं राजेश कुमार फूल ने वार्ड-15 में नगर निगम द्वारा निर्मित सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा किए जाने की शिकायत की।
लैंसडौन के परसूली निवासी नरेंद्र सिंह ने 11 हजार केवी क्षमता की विद्युत लाइन को शिफ्ट करने की मांग की। पदमपुर निवासी जगदीश सिंह ने खतौनी में शुद्धिकरण न होने की शिकायत की। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से पीएचसी दुगड्डा के भवन की हालत में सुधार की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed