सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   An amusement park and a ropeway will be built in Palli.

Kotdwar News: पल्ली में बनेगा मनोरंजन पार्क और रोपवे

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 21 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
An amusement park and a ropeway will be built in Palli.
विज्ञापन
पर्यटन योजना को मिली हरी झंडी, लैंसडौन के पास 60 नाली भूमि पर बनेगा पार्क
Trending Videos

लैंसडौन। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लैंसडौन के निकट जदला और पल्ली गांव की 60 नाली भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इस भूमि पर मनोरंजन पार्क और रोपवे बनाया जाएगा। पर्यटन योजना को पिछले दिनों हरी झंडी मिल चुकी है।
जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने स्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार विद्यादत्त सेमवाल भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने इस भूमि को योजना के लिए उपयुक्त पाया। पट्टी पटवारी जयपाल सिंह ने इसकी जानकारी दी। जदला गांव की 40 नाली भूमि मनोरंजन पार्क के लिए निर्धारित की गई है। वहीं, पल्ली गांव की 20 नाली भूमि रज्जु मार्ग के लिए फाइनल हुई है। प्रथम चरण के कार्य के लिए पर्यटन विभाग ने ठेकेदार को 60 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

लैंसडौन में सीमित पर्यटन स्थल होने से पर्यटक दो या तीन दिन से अधिक नहीं रुकते थे। होटल जीएम ग्रुप के अध्यक्ष सक्षम खंडेलवाल ने कहा कि नए आकर्षण से पर्यटकों को नया स्थल मिलेगा। इससे वे होटलों में अधिक दिन रुक सकेंगे। लैंसडौन होटल संघ के अध्यक्ष अजय सतीजा ने भी इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed