{"_id":"69df6ea25c6c4648df050324","slug":"23-gorkha-rifles-and-15-garhwal-teams-reach-semifinals-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123025-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सेमीफाइनल में पहुंची 2\/3 गोरखा राइफल्स व 15 गढ़वाल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सेमीफाइनल में पहुंची 2/3 गोरखा राइफल्स व 15 गढ़वाल की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही गढ़वाल राइफल्स इंटर बटालियन फुटबाल चैंपियनशिप
कोटद्वार। जीआरआरसी के गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही गढ़वाल राइफल्स इंटर बटालियन फुटबाल चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 15 गढ़वाल ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल शाम को 10 गढ़वाल और 16 गढ़वाल के बीच खेला जाएगा। इससे पूर्व दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2/3 गोरखा राइफल्स जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गढ़वाल राइफल के कोच अरुण नेगी ने बताया टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 15 गढ़वाल और 5 गढ़वाल के बीच खेला गया जिसमें 15 गढ़वाल की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से गगन पंवार ने तीन गोल कर टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक लगाई। अंकित सिंह ने एक गोल किया।
वहीं 5 गढ़वाल की ओर से मृणाल रावत ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की तीसरी हैट्रिक लगाई। दोनों ही टीमों में शानदार मुकाबला हुआ और एक बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम क्षणों तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा। आखिर के तीन मिनट में 15 गढ़वाल की ओर से गगन ने गोल दागकर मुकाबले में 4-3 के अंतर से जीत हासिल की।
इससे पूर्व मंगलवार शाम को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 121 टेरिटोरियल आर्मी व 2/3 गोरखा राइफल्स के बीच खेला गया। 2/3 गोरखा राइफल की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। टीम की ओर से पहला गोल अफसुन तमांग, दूसरा गोल एस प्रधान ने किया। 121 टेरिटोरियल आर्मी की टीम ने विपक्षी खेमे के खिलाफ आक्रामक बनाए रखा लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। गोरखा राइफल्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर कैप्टन निर्भय सिंह, सूबेदार मेजर शैलेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X