{"_id":"699311ba34525a156e01e74e","slug":"28-complaints-registered-in-multipurpose-camp-70-beneficiaries-benefited-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121779-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में 28 शिकायतें दर्ज, 70 लाभार्थियों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में 28 शिकायतें दर्ज, 70 लाभार्थियों को मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत ढौर में मुख्यमंत्री के निर्देशन पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 28 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, 70 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर की अध्यक्षता एआरटीओ एनके ओझा ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, वन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी, बीडीओ सुदर्शन सिंह बुटोला, एडीओ (पंचायत) बीरेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos