{"_id":"6993163c1e7097569f08ddcb","slug":"leopard-terror-in-the-villages-of-fatehpur-gram-sabha-of-dugadda-block-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-121785-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुगड्डा ब्लॉक की ग्राम सभा फतेहपुर के गांवों में गुलदार की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुगड्डा ब्लॉक की ग्राम सभा फतेहपुर के गांवों में गुलदार की दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड़्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत फतेहपुर के सिरसू गांव में विगत छह माह से गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार पशुपालकों के बकरियों को लगातार मार रहा है। प्रभावित पशुपालकों ने उन्हें गुलदार की दहशत से निजात दिलाने व पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि विगत 12 फरवरी को गुलदार ने गौशाला में बंधे पशुपालक विमल सिंह के बकरे पर हमला कर उसे मार डाला। इससे पूर्व गुलदार पशुपालक आनंद सिंह की बछिया को मार डाला था। गुलदार ने सौर गांव में गुलदार ने कुत्ते को मार डाला। दिन में खेतों में गुलदार दिखाई दे रहा है जिससे महिलाएं चारापत्ती लेने के लिए जंगल जाने से कतरा रही हैं। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी की है। दुगड्डा रेंज कार्यालय को ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान आनंद सिंह रावत, महावीर सिंह, कमला देवी, दीपा देवी, युद्धवीर सिंह, बीना देवी, विजय सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos