{"_id":"699313c1fa9ab30e660f2538","slug":"the-second-opd-of-eye-specialist-will-now-open-in-base-hospital-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121783-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बेस अस्पताल में अब खुल जाएगी नेत्र विशेषज्ञ की दूसरी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बेस अस्पताल में अब खुल जाएगी नेत्र विशेषज्ञ की दूसरी ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक एकमात्र विशेषज्ञ के भरोसे चल रही थी ओपीडी
दूरदराज से आने वाले मरीजों को हो रही थी परेशानी
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में कोटद्वार के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से आंखों की समस्या लेकर आने वाले मरीजों को अक्सर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। विशेषज्ञ के ऑपरेशन एवं अन्यत्र ड्यूटी पर जाने अथवा अवकाश पर होने के दौरान सामान्य रूप से ओपीडी प्रभावित होती है। अब ऐसा नहीं होगा। आगामी दिनों में नेत्र विशेषज्ञ की दूसरी ओपीडी भी संचालित होगी।
बेस अस्पताल के ट्रामा सेंटर भवन परिसर में नेत्र विशेषज्ञ की ओपीडी संचालित होती है। यहां रोजाना औसतन 40 से 50 मरीज आंखों की प्राथमिक जांच, उपचार आदि के लिए पहुंचते हैं। सर्जन डॉ. डीके सिंह में अधिकांश मरीज स्वास्थ्य लाभ पाते हैं लेकिन कुछ मरीजों की आंखों में समस्या अधिक होने पर उनका ऑपरेशन भी किया जाता है। एकमात्र नेत्र सर्जन होने के चलते डॉ. डीके सिंह को ही ओपीडी के साथ-साथ ऑपरेशन भी करने होते हैं। आंखों के ऑपरेशन के लिए मंगलवार और बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित है।
चिकित्सक बताते हैं कि एक दिन में आंखों के चार से पांच ऑपरेशन हो जाते हैं। वहीं, नेत्र विशेषज्ञ के ऑपरेशन में होने, जनमानस के लिए लगने वाले शिविर में जाने, पोस्टमार्टम या वीआईपी ड्यूटी में होने, अवकाश पर रहने के दौरान ओपीडी बंद होने पर अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सीय सेवा से वंचित होना पड़ता है। हालांकि डॉ. डीके सिंह का कहना है कि मरीजों से व्यापक संपर्क बनाकर उन्हें भटकने नहीं दिया जाता है।
.
विशेषज्ञ चिकित्सक ज्वाइन नहीं की ड्यूटी
बेस अस्पताल में नेत्र जांच ओपीडी ही एकल चिकित्सक के भरोसे चल रही है। अन्य सभी ओपीडी में दो-दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती है। निदेशालय ने इस कमी को पूरा करते हुए विगत माह नेत्र विशेषज्ञ को राजकीय बेस अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उस समय चिकित्सक ने ज्वाइनिंग नहीं ली थी। उनका लाभ मरीजों को नहीं मिल सका।
निदेशालय द्वारा भेजे गए नेत्र विशेषज्ञ से आज ही संपर्क हुआ है। संभवत: मंगलवार या बुधवार से आंखों के उपचार संबंधी दूसरी ओपीडी का संचालन भी शुरू हो जाएगा। -डॉ. विजय सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार।
Trending Videos