{"_id":"69873a0ac9c44f50e9056dba","slug":"a-bird-festival-will-be-celebrated-every-year-in-saneh-ritu-khanduri-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-121591-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनेह में हर साल मनाया जाएगा बर्ड फेस्टिवल : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनेह में हर साल मनाया जाएगा बर्ड फेस्टिवल : ऋतु खंडूड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि बीते 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कोटद्वार के सनेह में हुए बर्ड फेस्टिवल का अब हर साल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की है।
विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि इस बर्ड फेस्टिवल को उत्तराखंड सरकार के वन एवं पर्यटन विभाग के आधिकारिक वार्षिक कैलेंडर में सम्मिलित करने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कार्बेट के निदेशक के साथ ही डीएफओ कोटद्वार से भी चर्चा की गई है जिसमें सनेह बर्ड फेस्टिवल को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने पर सहमति बनी है। कहा कि सरकार, वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से सनेह बर्ड फेस्टिवल को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। संवाद
Trending Videos