{"_id":"697a1afb5d9b59bc2d0a2c63","slug":"a-fault-at-the-mustkhal-and-kasyali-substations-has-caused-a-power-outage-in-150-villages-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121389-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मस्टखाल और कस्याली सब-स्टेशन में खराबी, 150 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मस्टखाल और कस्याली सब-स्टेशन में खराबी, 150 गांवों की बत्ती गुल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर अंधेरे में डूबे रहे दुगड्डा, यमकेश्वर व द्वारीखाल के गांवों में 19 घंटे बाद हुई आपूर्ति
चैलूसैंण व आसपास के क्षेत्र में संचार सेवा हुई ठप
कोटद्वार। मंगलवार रात को तेज गर्जना के साथ हुई मूसलाधार बारिश के बाद ऊर्जा निगम के कस्याली व मस्टखाल सब स्टेशन के फीडरों में आई खराबी से पर्वतीय क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। बुधवार को भी दिनभर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। देर शाम को फाल्ट ठीक कर अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। चैलूसैंण व आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा भी बाधित रही।
समाजसेवी गौरव सुयाल ने बताया कि तेज गर्जना व बिजली गिरने से सब स्टेशन मस्टखाल से आपूर्ति ठप हो गई जिससे चैलूसैंण, मस्टखाल, सिलोगी समेत आसपास के गांवों में अंधेरा पसर गया। बुधवार को भी दिनभर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। वहीं, चैलूसैंण समेत आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवाएं भी बाधित रही।
संचार सेवाएं ठप होने के कारण बुधवार को बैंक, राशन की दुकानों, सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इसके अलावा कस्याली सब स्टेशन के महाबगढ़ फीडर में खराबी आने से दुगड्डा व द्वारीखाल ब्लॉक के 150 से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा रहा। यमकेश्वर फीडर के कई गांव भी अंधेरे में डूबे रहे।
ऊर्जा निगम के एसडीओ (हिल) रवि अरोड़ा ने बताया कि बिजली गिरने से सब स्टेशन मस्टखाल के सीटी, पीटी में खराबी आने से चैलूसैंण, मस्टखाल समेत आसपास के क्षेत्र के गांवों में पूरी रात बिजली की आपूर्ति बाधित रही। सफाई व मरम्मत के बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। दुगड्डा ब्लॉक के जौरासी तल्ली व यमकेश्वर ब्लॉक के रिखेड़ा गांव के ट्रांसफार्मरों में आई खराबी को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos