{"_id":"69b806b1dfaa83d23900cba9","slug":"gairsain-should-be-declared-the-permanent-capital-kotdwar-news-c-50-1-sdrn1018-117845-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उक्रांद ने किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
बोले, मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आम जनता के साथ आंदोलन करेंगे शुरू
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर यहां बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूकेडी ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि स्थायी राजधानी की मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो यूकेडी जनता के साथ उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर हाेगी।
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने दल के केंद्रीय मंत्री सरदार सिंह पुंडीर के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। तहसील परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य में सत्तासीन रही भाजपा और कांग्रेस हमेशा उत्तराखंड विरोधी रही है। दोनों पार्टियां षडयंत्र के तहत गैरसैंण को स्थायी राजधानी नहीं बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य शहीदों की भावनाओं का राज्य तभी बन सकता है जब राजधानी उत्तराखंड की जनता की भावना के अनुरूप पर्वतीय क्षेत्र में स्थापित हो। राजधानी पहाड़ में होगी तो राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ही विकास योजनाएं बनेंगी। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने दोहराया कि गैरसैंण को शीघ्र ही स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता है तो उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड की जनता को साथ लेकर फिर से आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। ज्ञापन भेजने वालों में आशीष चंद्र, रेशमा, विजय लक्ष्मी बलोदी, शूरवीर जेठुड़ी, करण सिंह बर्थवाल, महिपाल बिष्ट, शोभा चंदोला और विनोद दवांण आदि शामिल थे।
Trending Videos