सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cooking on traditional stoves resumes due to the unavailability of commercial cylinders.

Kotdwar News: व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से चूल्हे पर खाना बनाना शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 17 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Cooking on traditional stoves resumes due to the unavailability of commercial cylinders.
विज्ञापन
मंदिरों के भंडारे से लेकर शादी में भी प्रयोग होने लगा चूल्हा, जलौनी लकड़ी की मांग और खपत बढ़ी
Trending Videos

कोटद्वार। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से धीरे-धीरे होटल रेस्टोरेंट व वेडिंग प्वाइंटों में लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना शुरू हो गया है जिससे जलौनी लकड़ी की मांग और खपत बढ़ने लगी है। सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से सिद्धबली मंदिर में भंडारे के साथ ही होटलों में भी खाना लकड़ी के चूल्हे में बनना शुरू हो गया है।
प्रशासन की ओर से कारोबारियों को डीजल भट्टियां खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है लेकिन नगर के साथ ही निकटवर्ती सबसे बड़े बाजार नजीबाबाद में डीजल की भट्टियां नहीं मिलती है। होटल व्यवसायी कमल सैनी ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति न होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को खाना उपलब्ध कराने के लिए पिछले पांच दिनों से लकड़ी के चूल्हे में ही खाना पकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धबली मंदिर में भी प्रतिदिन होने वाले भंडारे की सामग्री भी चूल्हे पर ही पकाई जा रही है। सिद्धबली मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण मंदिर की सीता एवं पार्वती रसोइयों में खाना व प्रतिदिन होने वाला भंडारा चूल्हे में पक रहा है। अगले एक दो दिनों में डीजल भट्टियां आ जाएगी।

बुकिंग के बाद सिलिंडर डिलीवर होने के मैसेज से उपभोक्ता परेशान
इंडियन ऑयल की ओर से उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए जारी किए गए नंबर पर बुकिंग कराने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज आने से उपभोक्ता परेशान हैं जबकि उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भंडारी ने बताया कि उन्होंने गत 13 मार्च को गैस सिलिंडर बुक कराया था। उन्हें अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है लेकिन इस बीच 16 मार्च को उनको मैसेज आया कि उनका सिलिंडर डिलीवर हो चुका है और अब अगली बुकिंग 11 अप्रैल के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed