सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People unable to travel directly from Kotdwar to Mawana; difficulties have increased.

Kotdwar News: कोटद्वार से सीधे मवाना नहीं जा पा रहे लोग, परेशानी बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 17 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
People unable to travel directly from Kotdwar to Mawana; difficulties have increased.
विज्ञापन
पुलिया निर्माण के चलते कोटद्वार से जाने वाले यात्रियों को बहसूमा में छोड़नी पड़ रही बस
Trending Videos

कोटद्वार। दिल्ली जा रहीं बसें मवाना शहर नहीं जा पाने के कारण कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटद्वार की रोडवेज बसें मवाना बाईपास से ही दिल्ली के लिए रवाना हो रही है।
कोटद्वार से यूपी के बिजनौर, मेरठ होते हुए दिल्ली के लिए रोजाना 18 से 20 बसें संचालित होती है। ये बसें बिजनौर से मेरठ के बीच मवाना के बीच होकर गुजरती है। पिछले कुछ समय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवाना बाईपास विकसित हुआ। कोटद्वार की कुछ बसें मौका पाकर बाईपास मार्ग से गुजर रही थीं। इस बाबत यात्रियों ने शिकायत की थी। कोटद्वार डिपो के यातायात निरीक्षक के आकस्मिक निरीक्षण में इसकी पुष्टि होने पर चालकों को चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब डिपो अधिकारी बाईपास मार्ग से ही बस संचालन को विवश हैं। दरअसल मवाना में पुलिया निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए 16 मार्च से 16 अप्रैल तक के लिए हाईवे से यातायात को बंद किया गया है। अब रोडवेज बसें मवाना में न जाकर मवाना से पहले ही बाईपास मार्ग से गुजर रही है। मवाना जाने वाले लोगों को बहसूमा में ही बस छोड़नी पड़ रही है। वहीं, दिल्ली, मेरठ की ओर से आने वाले यात्रियों को मवाना से पहले ही उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed