{"_id":"69c143e462014ba95104e109","slug":"youth-and-entrepreneurs-provided-information-on-project-establishment-and-financial-management-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122522-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: युवाओं और उद्यमियों को दी प्रोजेक्ट स्थापना, वित्तीय प्रबंधन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: युवाओं और उद्यमियों को दी प्रोजेक्ट स्थापना, वित्तीय प्रबंधन की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र में दो दिवसीय उद्यमिता नेतृत्व कार्यशाला शुरू
कोटद्वार। जिला उद्योग केंद्र की ओर से सिताबपुर स्थित कार्यालय सभागार में दो दिवसीय उद्यमिता नेतृत्व कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला के पहले दिन विषय विशेषज्ञों ने प्रोजेक्ट स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विशेषज्ञों ने युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया गया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने युवाओं व उद्यमियों को प्रोजेक्ट स्थापना, भूमि संबंधी प्रक्रियाएं, मैप अप्रूवल, वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रबंधक आरपी आर्य, उपासना सिंह, सिडकुल औद्योगिक निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव विवेक चौहान, वित्तीय विशेषज्ञ सुनील कुमार, सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) के जेई भगत सिंह नेगी, सिडकुल के जेई रोहित रौतेला, सिद्धबाबा कृषक उत्पादन संगठन के अध्यक्ष कमल थापा, डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ विवेक जदली मौजूद रहे।
Trending Videos