{"_id":"69c68be04dee60569209217e","slug":"shame-day-will-be-celebrated-on-29th-for-laldhang-road-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122620-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लालढांग मार्ग के लिए 29 को मनाएंगे धिक्कार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लालढांग मार्ग के लिए 29 को मनाएंगे धिक्कार दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के चिल्लरखाल बैरियर में लालढांग–चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग को एलिवेटेड मार्ग बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने सात माह से चल रहे आंदोलन की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि आगामी 29 मार्च को भाबर के प्रमुख तिराहे हल्दूखाता में धिक्कार दिवस मनाया जाएगा।
आंदोलनकारी मधुसूदन नेगी, रविन्द्र सौंद, जीवानंद शर्मा, गोवर्धन काला, नरेंद्र सिंह, स्वयंबर सिंह, मोहन जोशी, कृपाल सिंह, कल्पना जोशी, प्रेमा बजेठा, शांति देवी ने आरोप लगाया कि शासन की ओर से सात महीने से चल रहे आंदोलन की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। कहा कि वन क्षेत्रों में कई मोटर मार्गों का विकास हुआ है लेकिन लालढांग मार्ग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि आगामी 29 मार्च को हल्दूखाता तिराहा के निकट सरकार के खिलाफ धिक्कार दिवस मनाया जाएगा और विशाल जनसभा होगा। संवाद
Trending Videos