{"_id":"69c68a296bb8766a890c228b","slug":"students-displayed-folk-culture-at-the-annual-festival-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122601-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी लोकसंस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी लोकसंस्कृति की छटा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेल्डा के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि ऑनरेरी कैप्टन सुदमन सिंह चौधरी (सेवानिवृत्त) ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को निखरने के लिए मंच मिलता है। प्रधानाध्यापिका रेखा चौहान ने बताया कि वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। पलायन की मार झेलता पहाड़, चौंफला, लेजियम के साथ लोकनृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भदालीखाल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भावविभोर किया। पदमा देवी ने बच्चों को उपहार एवं विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया। ग्रामीणों ने यह कार्यक्रम ग्रामसभा स्तर पर एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा, संकुल प्रभारी सोनम पाल, ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, शिक्षिका अनीता चौहान, एसएमसी अध्यक्ष बबली देवी, पूर्व प्रधान निजुम, नीरा, बबीता रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos