{"_id":"69c68b05d01944825d0340f5","slug":"evaluation-work-started-in-gic-kotdwar-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122604-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जीआईसी कोटद्वार में मूल्यांकन कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जीआईसी कोटद्वार में मूल्यांकन कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जीआईसी कोटद्वार में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू हो गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक एवं प्रधानाचार्य नागेंद्र चौहान ने परीक्षकों व अंकेक्षकों को मूल्यांकन कार्य की बारीकियां बताईं और जिम्मेदारीपूर्वक अपने कार्यों का निर्वह्न करने के लिए कहा। पर्यवेक्षक रविंद्र रावत ने मूल्यांकन की शुचिता बनाए रखने को कहा। मास्टर ट्रेनर सतपाल चौहान व गजेंद्र रावत ने बताया कि इस वर्ष मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल की गणित, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, संगीत व इंटर की भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र व व्यावसायिक अध्ययन की करीब 80 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा रमाकांत कुकरेती, सह उपनियंत्रक दीपक नौटियाल, मनमोहन चौहान आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सितांशु कुकशाल ने किया।
Trending Videos