सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traders appeal for permission not to open new shopping malls.

Kotdwar News: व्यापारियों ने की नए शॉपिंग मॉल नहीं खोलने की अनुमति देने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 23 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Traders appeal for permission not to open new shopping malls.
विज्ञापन
बोले-व्यापारियों के सामने हो जाएगा रोज-रोटी का संकट पैदा
Trending Videos

नई टिहरी। उद्योग व्यापार मंडल इकाई बौराड़ी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नई टिहरी, बौराड़ी और भागीरथी पुरम में नए शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति न देने की गुहार लगाई है। कहा कि शहर शॉपिंग मॉल खुलने से व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी संकट खड़ा हो सकता है।

बौराड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवराज सिंह सजवाण की अध्यक्षता में व्यापारियों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नई टिहरी बांध विस्थापित शहर है। गत 20-25 वर्षों से व्यापारी नई टिहरी, बौराड़ी और भागीरथी पुरम में किसी तरह अपना व्यवसाय कर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। गत सात-आठ वर्ष से ऑनलाइन मार्केट बढ़ने के कारण व्यापारियों की हालत दिनप्रति खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने अपने व्यवसाय को संचालित करने के लिए बैंकों से लोन लिया हुआ है, किसी तरह से वह लोन की किस्त चुका रहें हैं। कहा कि शहर चारधाम यात्रा मार्ग से भी अलग थलग है, शहर में कोई बड़े शैक्षिक संस्थान भी नहीं है। गत वर्ष बौराड़ी में शापिंग मॉल खुलने के कारण व्यापारी का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। प्रशासन की ओर शहर में नये मॉल खोलने की अनुमति दी जाती है।
व्यापारी के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। कहा कि विरोध के बाद भी शहर में नये शापिंग मॉल खोलने की अनुमति दी जाती है, तो नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथी पुरम और कोटी कॉलोनी के व्यापारी आंदोलन शुरू करेंगे। ज्ञापन देने वालों में बौराड़ी व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप रावत, पूर्व अध्यक्ष अमरीश पाल, रमेश चौहान, शिव सिंह नेगी, भानू प्रताप सजवाण, उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री करम सिंह तोपवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed