{"_id":"69c292302e91783193044f2e","slug":"failure-to-remove-old-slabs-causes-one-hour-traffic-jam-on-railway-road-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122543-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुराने स्लैब न हटाने से रेलवे रोड पर लगा एक घंटे का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुराने स्लैब न हटाने से रेलवे रोड पर लगा एक घंटे का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो और जीएमओयू की बसों को पीछे रोका, छोटे वाहनों का रूट किया डायवर्ट
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो के बाहर नाले पर स्लैब डालने का काम पूरा तो हो गया लेकिन अभी तक पुराने स्लैब नहीं हटाए गए हैं जिससे मार्ग पर आवाजाही अवरुद्ध होने से क्षेत्र में एक घंटे तक जाम लग गया।
गंदे पानी की निकासी से जुड़ा नाला अवरुद्ध होने आए दिन पानी रेलवे रोड पर बहने से लोगों का आवागमन और क्षेत्रीय दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा था। मार्ग के आधे हिस्से से पुराने सीमेंटेड स्लैब को हटाकर नए स्लैब डाले गए थे। शेष आधे हिस्से में भी अब नया निर्माण कर दिया गया है। इस दौरान पुराने भारी सीमेंटेड स्लैब को सड़क से नहीं हटाया गया है। मलबा सड़क पर ही पड़ा होने से जहां राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं मंगलवार सुबह रुक-रुककर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
सड़क पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों के कारण जाम नहीं लगने के लिए हालांकि एआरएम अनुराग पुरोहित खुद सड़क पर ही खड़े रहे लेकिन जाम में फंसे वाहनों की कतार हनुमान मंदिर तक पहुंच गई। इससे पहले कि वाहनों की लंबी कतार से झंडा चौक का यातायात प्रभावित होता पुलिसकर्मियों ने रोडवेज बसों एवं जीएमओयू की बसों को पीछे ही रोक दिया। हल्के वाहनों का भी अस्थायी रूप से रूट डायवर्ट किया।
Trending Videos