{"_id":"69c2951f8d9a12e32e09f19c","slug":"the-municipal-corporation-carried-out-cleaning-in-the-railway-yard-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122549-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नगर निगम ने रेलवे यार्ड में कराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नगर निगम ने रेलवे यार्ड में कराई सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला समेत लाइन पार के लोगों से रेलवे यार्ड में कूड़ा नहीं फेंकने की अपील
कोटद्वार। नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन यार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे यार्ड से सटे आबादी क्षेत्र में रह रहे परिवारों से रेलवे सीमा में कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की है।
रेलवे स्टेशन के यार्ड में लाइन पार क्षेत्र में लोहे की रेलिंग लगी है। यही नगर निगम का काशीरामपुर तल्ला एवं अन्य आबादी क्षेत्र भी है। कई लोग घरेलू एवं प्रतिष्ठानों का कूड़ा-करकट एकत्र कर रेलवे यार्ड की खाली पड़ी भूमि पर डाल रहे थे। इससे न केवल हालात काफी बदतर हो गए थे बल्कि वर्षाकाल में रेल ट्रैक से होने वाली पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई थी। इस पर तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार ने नाराजगी व्यक्त कर अलग-अलग जगहों पर क्षतिग्रस्त लोहे की रेलिंग को ठीक कराने और लोगों को कूड़ा फेंकने से रोकने के निर्देश दिए थे।
स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत ने इस संबंध में नगर निगम को पत्र भेजा था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जब नगर निगम ने सफाई अभियान नहीं चलाया तो अब एक बार फिर नगर निगम को समस्या से अवगत कराया गया। अब नगर निगम ने सफाई कर्मियों को लगाकर रेलवे यार्ड की सफाई कराई। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने लाइन पार रह रहे परिवारों से रेलवे सीमा में कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की है।
Trending Videos