{"_id":"69c2902bf6a20fd37d04193f","slug":"youths-encouraged-to-pursue-self-employment-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122542-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र में उद्यमिता नेतृत्व कार्यशाला के अंतिम दिन दी गई कई जानकारियां
कोटद्वार। जिला उद्योग केंद्र की ओर से कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता नेतृत्व कार्यशाला के अंतिम दिन युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को भावी उद्यमी बताते हुए उन्हें परियोजना प्रारंभ, प्रतिस्पर्धी विश्लेषण के माध्यम से व्यवसाय की मजबूत नींव रखने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए। प्रथम सत्र में जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने सिडकुल भूमि आवंटन, सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) मैप स्वीकृति की तकनीकी प्रक्रियाएं, वित्तीय प्रबंधन एवं जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन किया।
साथ ही डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय साक्षरता, उत्तराखंड सरकार की स्वरोजगार एवं उद्योग विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग ने औद्योगिक सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। डिजिटल मार्केटिंग विषय पर विशेषज्ञों ने आधुनिक विपणन के प्रभावी तरीकों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
द्वितीय सत्र में उद्यान विभाग ने उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सफल उद्यमियों ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना (पीआईडीपी) योजना से संबंधित कई उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए। संवाद सत्र में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का जवाब देकर उनका समाधान किया।
कार्यक्रम में प्रबंधक आरपी आर्य, उपासना सिंह, सिडकुल औद्योगिक निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव विवेक चौहान, वित्तीय विशेषज्ञ सुनील कुमार, सीडा के जेई भगत सिंह नेगी, सिडकुल के जेई रोहित रौतेला मौजूद रहे।
Trending Videos