{"_id":"69c3c5f1b61d09756905cbf3","slug":"police-arrest-ganja-smuggler-in-ramnagar-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122555-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुलिस ने गांजा तस्कर को रामनगर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुलिस ने गांजा तस्कर को रामनगर से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में बरामद 89.81 किलो गांजा प्रकरण में अब तक हो चुकी है छह तस्करों की गिरफ्तारी
लैंसडौन/कोटद्वार। लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने पूर्व में रिखणीखाल मार्ग से बरामद 89.81 किलोग्राम गांजा प्रकरण में फरार चल रहे तस्कर को रामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अब तक छह नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि उनके व सीआईयू प्रभारी रणजीत तोमर के नेतृत्व में गत 12 मार्च को कोतवाली पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम ने रिखणीखाल मार्ग पर दो संदिग्ध वाहनों से कुल 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। वाहन चालक यशवंत सिंह व लव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।
इसके बाद 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मुख्य नशा तस्कर महिपाल सिंह, मुरादाबाद के ही बिट्टू सैनी, नंदानगर, जनपद चमोली, उत्तराखंड निवासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
कोतवाल ने बताया कि मामले में संलिप्त नशा तस्करों को गांजा बेचने वाला एक अन्य आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की सक्रियता के बाद फरार आरोपी रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू निवासी सारसो, पोस्ट सरायखेत, जनपद अल्मोड़ा को मंगलवार को रामनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन व एक कार बरामद की गई है।
Trending Videos