{"_id":"69c3cc65d4d29a4bb000c659","slug":"flood-protection-works-will-be-undertaken-in-the-khoh-river-to-prevent-soil-erosion-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122560-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भू-कटाव रोकने के लिए खोह नदी में होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भू-कटाव रोकने के लिए खोह नदी में होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग जिला योजना से कराएगा निर्माण कार्य
योजना तैयार करने में जुटा हुआ है विभाग
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर क्षेत्र से सटे सरूड़ा गांव में खोह नदी से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए गांव के तटीय इलाके में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाएगा। सिंचाई विभाग की ओर से इसके लिए जिला योजना से निर्माण कार्य कराने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। जिसे जल्द ही स्वीकृति के लिए जिला योजना में रखा जाएगा।
दुगड्डा नगर क्षेत्र के निकट बहने वाली खोह व उसकी सहायक नदी सिलगाड के तटीय क्षेत्र में सरूड़ा व जोग्याना गांव बसे हैं। बरसात में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व अतिवृष्टि होने से दुगड्डा में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। निरंतर दो से तीन दिनों तक बारिश होने से सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा तटीय क्षेत्रों के घरों में निवास करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में भेज दिया जाता है। सिंचाई विभाग की ओर से पूर्व में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तटीय इलाके में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। बजट स्वीकृत न होने से तब योजना अधर में लटक गई थी।
वर्तमान में सरूड़ा गांव के निकट खोह नदी में उप खनिज के अनियंत्रित खनन, चुगान से नदी की गहराई बढ़ने से नदी का बहाव गांव की ओर होने से बाढ़ का खतरा बना है। भू-कटाव से ग्राम पंचायत सरूड़ा सकाली का पंचायत घर, ग्रामीणों के आवासीय भवन, कृषि भूमि खतरे की जद में आ चुकी है। पूर्व ग्राम प्रधान सलमान अहमद की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए डीपीआर तैयार कर रहा है। बजट स्वीकृति के लिए जिसे जल्द ही जिला योजना में रखा जाएगा।
.
सरूड़ा गांव के तटीय इलाके में बाढ़ सुरक्षा के लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही बजट स्वीकृति के लिए इसे जिला योजना में रखा जाएगा।
- कुलदीप पाल, एसडीओ सिंचाई खंड दुगड्डा।
.
फोटो समाचार
जारी
जगमोहन सिंह रावत
Trending Videos