{"_id":"69c3e0e2e68ec7830e044b18","slug":"amounts-are-being-deducted-from-pensions-yet-the-benefits-of-the-golden-card-are-not-being-received-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122566-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पेंशन से काटी जा रही राशि, नहीं मिल रहा गोल्डन कार्ड का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पेंशन से काटी जा रही राशि, नहीं मिल रहा गोल्डन कार्ड का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में पेंशनभोगी वरिष्ठ नागरिकों ने उठाया मुद्दा
कोटद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में पेंशनभोगी वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याओं को दोहराते हुए सरकार से तत्काल पेंशनर्स की सुध लेने की मांग की।
भूतपूर्व सैनिक लीग भवन में बुधवार को ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पूरा जीवन राजकीय सेवाओं में लगा देने के बाद पेंशनर्स को वृद्धावस्था में अगर छोटी-छोटी मूलभूत सुविधाओं के लिए अगर भटकना या चिंतित रहना पड़े तो यह सोचनीय विषय है। सरकार को स्वत: ही इसका संज्ञान लेना चाहिए।
बैठक में पेंशन कम्युटेशन की अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष 8 माह करने और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर 60 वर्ष की आयु पर सेवानिवृत्त होने वाले राजकीय कर्मचारी की पेंशन में प्रत्येक पांच वर्ष के बाद पांच प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि करने की मांग की गई। वहीं, मुख्य अतिथि साइबर सेल कोटद्वार के प्रभारी कमलेश शर्मा ने साइबर ठगी के बारे में बताया।
महासचिव चंद्रप्रकाश नैथानी के संचालन में हुई बैठक में जयपाल सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद पंत, श्याम प्रसाद कोटनाला, चित्रमणि देवलियाल, बृजमोहन ममगईं, केशीराम निराला, इंद्रमणि देवरानी उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos