{"_id":"69c1406a5a0a3d01df0aa9f1","slug":"conveyed-the-message-of-cleanliness-through-a-street-play-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122513-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। भक्त दर्शन पीजी कॉलेज की नमामि गंगे इकाई ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को गुमखाल क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुमखाल एवं गुमखाल बाजार में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं लेकिन हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और गंगा स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर शिक्षिका रानी सत्यभामा, रीना चौहान, डॉ. विरेंद्र सैनी, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. विनीता देवी, डॉ. शुऐब अजीम अंसारी, प्रयोगशाला सहायक हिमानी धीमान आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos