सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mock Drill: 48 People Safely Evacuated Amid Rising Water Levels in Khoh River

मॉकड्रिल : खोह नदी के बढ़े जलस्तर से सुरक्षित निकाले गए 48 लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 17 Mar 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Mock Drill: 48 People Safely Evacuated Amid Rising Water Levels in Khoh River
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन की तैयारियों की प्रशासनिक टीम ने की परख, खोह नदी के गाड़ीघाट क्षेत्र में हुई मॉकड्रिल
Trending Videos

कोटद्वार। खोह नदी के आसपास आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्यों को परखने के लिए मॉकड्रिल की गई। खोह नदी का जलस्तर बढ़ने पर झूलाबस्ती क्षेत्र में फंसे चार घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, 15 परिवारों के 48 लोगों को सुरक्षित राहत शिविर में पहुंचाया। इस मॉकड्रिल की कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य कंट्रोल रूम से सघन निगरानी की गई।
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में हुई मॉकड्रिल के संबंध में एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को हुई मॉकड्रिल में काशीरामपुर तल्ला स्थित भर्ती ग्राउंड में आपदा कंट्रोल बनाया गया। आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से सुबह 10:01 बजे खोह नदी में जलस्तर बढ़ने से झूलाबस्ती में 15 परिवारों के करीब 48 लोगों फंसे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत एवं बचाव टीमों को मौके की ओर दौड़ाया गया। सभी को सुरक्षित निकालते हुए राहत शिविर में पहुंचाया। चार घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया। नदी के बीच टापू में फंसे दो लोगों के लिए पहले हेलीकॉप्टर की मांग की गई, लेकिन बाद में एसडीआरएफ टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed