{"_id":"69b80634452db7c7290f473b","slug":"dhruv-and-riya-secure-first-place-in-table-tennis-competition-kotdwar-news-c-50-1-sdrn1018-117844-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ध्रुव और रिया रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ध्रुव और रिया रहीं प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख दीक्षा ने सीएम छात्रवृत्ति योजना के पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया
नरेंद्रनगर(टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के विजेताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उसके बाद मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में काफी ऊर्जा होती है उन्हें इसका उपयोग मेधा और खेलों में करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. प्रणितानंद ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने की हिदायत दी।
उन्होंने बताया गया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत वाणिज्य संकाय ने दो स्वर्ण, तीन रजत, तीन कांस्य पदक जीते। विज्ञान संकाय ने तीन स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक जीता। कला संकाय से दो स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य, पर्यटन से एक स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य, पत्रकारिता से तीन स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य, गृह विज्ञान से एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य, बीसीए से तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरुष टेबल टेनिस में बीबीए के ध्रुव प्रथम, बीसीए के हर्षित जोशी द्वितीय और आदित्य नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रिया प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और वंशिका यादव तृतीय रही। पुरुष वर्ग के बीच हुई रस्सा-कस्सी में कुंजापुरी को हराकर सुरकंडा की टीम विजेता बनी। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ. नताशा, डॉ. यूसी मैठाणी, डॉ. राजपाल रावत, डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल मौजूद थे। डॉ. संजय महर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Trending Videos