सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pace of Pali-Band Motor Road Halted Following Erosion; Villagers in Distress

Kotdwar News: कटान के बाद थमी पाली-बैंड मोटर मार्ग की रफ्तार, ग्रामीण बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 18 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Pace of Pali-Band Motor Road Halted Following Erosion; Villagers in Distress
विज्ञापन
20 साल बाद भी सड़क अधूरी, सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत
Trending Videos

1.6 किलोमीटर तक कटान कार्य होने के बाद आगे नहीं बढ़ा काम
जयहरीखाल। प्रखंड के ग्राम पाली को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला पाली-बैंड मोटर मार्ग दो दशक बाद भी अधूरा पड़ा है। वर्ष 2003 में लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर करीब 1.6 किलोमीटर तक कटान कार्य किया था। इसके बाद से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि वर्ष 2016 में शासन से सड़क के विस्तार को मंजूरी मिली लेकिन आज तक डामरीकरण नहीं हो पाया है।
पाली बैंड से करीब 7.10 किलोमीटर तक मोटर मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बावजूद कार्य अधूरा पड़ा है। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और खराब होने से आवागमन जोखिमभरा हो जाता है। ग्रामीणों ने लोनिवि को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में क्षेत्र से लगातार पलायन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रीति नेगी सहित दिनकर बर्थवाल आदि ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि सड़क केवल सुविधा नहीं, बल्कि गांव के विकास और भविष्य से जुड़ा अहम मुद्दा है।

बोले ग्रामीण
80 के दशक से इस सड़क को बनने की उम्मीद करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक हालत नहीं बदली। बीमारों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। -सतीश चंद्र बड़थ्वाल (फोटो)
.
सड़क विकास की सबसे पहली जरूरत है। सड़क न होने से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सभी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। -दिनकर बड़थ्वाल (फोटो)
.
पूर्व में स्वीकृत मार्ग का निर्माण करा दिया गया था। उसके बाद कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्ताव मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-निर्भय सिंह, ईई, लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed