सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Allegations of Irregularities in Bhelda-Bada Matiyali Pumping Scheme

Kotdwar News: भेल्डा बड़ा-मटियाली पंपिंग योजना में धांधली का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 16 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Irregularities in Bhelda-Bada Matiyali Pumping Scheme
विज्ञापन
घटिया गुणवत्ता व लापरवाही की जांच की मांग
Trending Videos

ग्रामीणों ने पेयजल निगम के एई को सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के तहत भेल्डा बड़ा-देवीखाल-मटियाली पंपिंग पेयजल योजना से भेल्डा बड़ा गांव के ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर मानकों के अनुसार कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए घटिया गुणवत्ता एवं लापरवाही की जांच कराने व उन्हें नियमित पेयजल आपूर्ति कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने योजना से संबंधित मांग को लेकर पेयजल निगम निर्माण शाखा के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करोड़ों की लागत से बनी भेल्डा बड़ा, देवीखाल मटियाल पंपिग पेयजल योजना में कार्यदायी संस्था पेयजल निगम निर्माण शाखा की ओर से मानकों के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है। विभागीय लापरवाही एवं घटिया निर्माण कार्य के चलते ग्रामसभा में नियमित पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से एक-दो दिन छोड़कर मोहल्ले अनुसार मात्र एक-दो घंटे ही जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भेल्डा बड़ा से विभिन्न तोकों तक बिछाई गई पाइप लाइन की गहराई व साइज मानकों के अनुसार नहीं है जिससे भविष्य में पेयजल लाइन के बार-बार क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने खेतों के बीच में बिछाई गई पाइप लाइन को खेतों के किनारे बिछाने, गांव सीमेंटेड स्टैंड पोस्ट बनवाने, पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए आंगनों को पूर्व की भांति सीसी निर्माण कराने, पंपिंग पेयजल योजना के लिए खींची गई विद्युत लाइन पर संभावित जगहों पर बिजली के खंभे लगाने, योजना के लिए भूमि दान देने वाले काश्तकारों को योजना में पंप ऑपरेटर के समकक्ष नौकरी देने अथवा नियमानुसार भूमि का मुआवजा देने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप चौधरी, राजेंद्र सिंह चौधरी, ललित मोहन चौधरी, राजेंद्र सिंह, सरला देवी, ललित मोहन, सुमन देवी, बीरेंद्र सिंह भंडारी, अवतार सिंह, कमलदीप चौधरी, पंकज चौधरी, महिपाल चौधरी आदि शामिल रहे।

ग्रामीणों की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। पंपिंग पेयजल योजना में मानक और नियमों के अनुसार कार्य किया गया है। कतिपय लोग काम देने और नौकरी पर रखने का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
-आशीष मिश्रा, ईई पेयजल निगम निर्माण शाखा कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed