सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A placement drive was held at Government College, Rikhanikhal

Kotdwar News: राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 24 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
A placement drive was held at Government College, Rikhanikhal
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में कॅरिअर काउंसलिंग सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। समन्वयक व कॅरिअर काउंसलिंग सेल की सदस्य डॉ. लक्ष्मी जोशी व डॉ. विपिन पंवार ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. लक्ष्मी जोशी ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार की बारीकियों के संबंध में बताया। डॉ. विपिन पंवार ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के अवसर उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल को निखारने में सहायक होते हैं। ड्राइव में शामिल कंपनी के अधिकारियों ने कंपनी की कार्यप्रणाली, जॉब प्रोफाइल और पैकेज के बारे में जानकारी दी। वहीं, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से अवंतिका बिष्ट, संजना, मनीषा आदि छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed