सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused of making woman's photos viral and blackmailing arrested from Noida

Kotdwar News: महिला के फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 13 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of making woman's photos viral and blackmailing arrested from Noida
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

फोटो वायरल न करने के बदले मांग रहा था 1.5 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। सोशल मीडिया पर महिला की निजी फोटो वायरल करने, जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने यूपी के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता से फोटो व वीडियो वायरल न करने के बदले 1.5 लाख की धनराशि की मांग कर रहा था।
एसएसआई अनिल चौहान ने बताया कि विगत 7 मार्च को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि विनय सैनी नाम का व्यक्ति उनसे फोन पर लगातार गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी उनकी निजी फोटो एवं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए अभद्र टिप्पणी कर रहा है और बदले में 1.5 लाख रुपये की मांग भी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी सर्वेश पंवार ने कोतवाली पुलिस को मामले में टीम गठित करने के निर्देश दिए। कोतवाल प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की विवेचना शुरू की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट भी लगाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी विनय सैनी निवासी कुलेसरा गांव ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed