सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused of Raping Minor Arrested, Sent to Jail

Kotdwar News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 16 Apr 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of Raping Minor Arrested, Sent to Jail
विज्ञापन
दिल्ली से आई जीरो एफआईआर पर कोटद्वार पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos

कोटद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली से कोटद्वार स्थानांतरित हुई जीरो एफआईआर पर कोटद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि थाना राजेंद्र नगर, दिल्ली से एक जीरो एफआईआर कोटद्वार पुलिस को मिली, जिसमें किशोरी द्वारा उसके साथ कोटद्वार के ध्रुवपुर में शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात कही गई। घटना के बाद वह गर्भवती हो गई। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली में पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। मामला नाबालिग के साथ दुष्कर्म का होने के कारण इसे अत्यंत संवेदनशील मानते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने कोतवाली पुलिस को तुरंत एवं प्रभावी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ घटना से जुड़े पहलुओं की जांच करते हुए आरोपी दिवाकर, निवासी सतपुली को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दिवाकर को जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई दीपिका बिष्ट आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed