फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   An awareness rally was organized.

Kotdwar News: जागरूकता रैली निकाली

Fri, 14 Aug 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 14 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
An awareness rally was organized.
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। समाज सेवी रंजना रावत ने नशे के खिलाफ, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली निकाली। अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर तीन स्नेह-कोटड़ीडांग से की गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर नशे, पर्यावरण और वन्यजीवों से होने वाले नुकसान जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


रंजना रावत ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते स्मैक नशे के खिलाफ ‘मदर्स मूवमेंट अभियान’ चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि माताओं और महिलाओं को इस अभियान से जोड़कर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए व्यापक जनजागरण किया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वार्डवार पौधारोपण अभियान चलाने की बात कही। जनसंपर्क अभियान के शुभारंभ अवसर पर चंद्रमोहन सिंह रावत, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, शीला भारती, शोभा रावत, मीना पुंडीर, शांति देवी, मीना बिष्ट, डिंपल, बलबीर सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed