फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DAV School secured the first position in the general knowledge quiz competition.

Kotdwar News: सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल रहा प्रथम

Fri, 14 Aug 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 14 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
DAV School secured the first position in the general knowledge quiz competition.
कोटद्वार। नवयुग पब्लिक स्कूल मोटाढाक में लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने। मुख्य आकर्षण अंतर विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही। इसमें सात स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। लायंस क्लब के सचिव लायन डॉ. भीष्म सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रश्नोत्तरी का संचालन लायन डॉ. एसके खट्टर और लायन रोहित बत्ता ने किया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, टीसीजी पब्लिक स्कूल द्वितीय और नवयुग पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी और लायंस क्लब अध्यक्ष अवधेश चमोली सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed