{"_id":"69809058f6aad21a4508dddd","slug":"an-out-of-control-car-crashed-into-a-procession-injuring-8-people-one-seriously-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121489-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शोभायात्रा में घुसी बेकाबू कार, 8 लोग घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शोभायात्रा में घुसी बेकाबू कार, 8 लोग घायल, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नींबूचौड़ की घटना, आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत नींबूचौड़ में संत रविदास जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार पत्थरों की ढेर व पीछे से चल रही दूसरी कार पर टकराकर अटक गई। अन्यथा कई अन्य लोग इसकी चपेट में आते। घायलों का यहां बेस अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। भीड़ ने आरोपी कार चालक को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि रविवार शाम को संत रविदास जयंती के मौके पर भाबर क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नींबूचौड़ में एक तेज रफ्तार कार ने शोभायात्रा में शामिल कई लोगों को टक्कर मार दी जिससे शोभायात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। घायलों ने बताया कि इस दौरान तेज रफ्तार कार ने पहले आगे से कई लोगों को टक्कर मारी।
इसके बाद चालक ने कार को तेजी से पीछे किया जिससे कई अन्य लोग कार की चपेट में आ गए। यदि कार सड़क किनारे पत्थरों के ढेर व पीछे चल रही कार से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में नींबूचौड़ निवासी अजय (32) पुत्र राम प्रसाद, बाला देवी (60) पत्नी नत्थू लाल, उसका बेटा संजीव (35), वीरेंद्र सिंह (30) पुत्र जयचंद, नैतिक (12) पुत्र संजय कुमार, यतिका (4) पुत्र मंजीत, खूनीबड़ निवासी प्रदीप कुमार (23) पुत्र ऋषिपाल, लक्की (23) पुत्र भुवन सिंह घायल हो गए।
घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। सोमवार को क्षेत्रवासी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी को जमानत दिए जाने का विरोध करते हुए आरोपी व उसके परिजनों को थाने में बुलाने व आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बाद में आरोपी पक्ष ने चार गंभीर रूप से घायलों का उपचार का समस्त खर्च वहन करने और क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत का आश्वासन दिया है। उधर, एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Trending Videos