सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Awards were given to the winners of the annual sports competition.

Kotdwar News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 16 Feb 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Awards were given to the winners of the annual sports competition.
विज्ञापन
एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की संस्थाओं में कई वर्गों में हुई प्रतियोगिताएं
Trending Videos

कोटद्वार। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की शिक्षण संस्थाओं में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी, दुर्गापुरी व देवी रोड की खेलकूद प्रतियोगिताओं में एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी, निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, शिक्षा निदेशक सिंधु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्या सुनीता नैथानी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि मेहरबान सिंह नेगी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी के प्राइमरी बालक-बालिका की सेक रेस में आदित्य-कृतिका, थ्री लेग रेस में आयुषि-अदिति, बालक वर्ग की स्पून रेस में अक्षित, बालक-बालिका रिले रेस में राजा दुष्यंत हाऊस, जिगजैग रेस में एकांश, एलकेजी की बैलून बैलेंसिंग रेस में देवांश-लविश, यूकेजी की ब्लो द स्ट्रिप रेस में क्रिस्टी, कक्षा-1 व 2 की वन लेग रेस में गगन, बालिका वर्ग की कप बैलेंसिंग रेस में दिव्यांशी और जूनियर बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मां शकुंतला हाउस अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के प्री प्राइमरी वर्ग की प्ले फ्रॉग रेस में अनिकेत, नर्सरी की बन्नी रेस विद कैरेट रेस में वेदांश, एलकेजी व यूकेजी की मंकी रेस विद बनाना में मिशिका, कक्षा-1 व 2 की पिरामिड रेस में समर्थ, कक्षा-3 से 5 की 100 मी. रेस में आदित्य, कक्षा-6 व 7 की 200 मी. रिले रेस में मां शकुंतला हाउस व वॉलीबाल में महर्षि कण्व हाउस अव्वल रहा।
एमकेवीएन स्कूल देवी रोड में राजा दुष्यंत हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस का खिताब दिया गया। कार्ड मेकिंग में विभुम, राखी मेकिंग में ग्रिषा, दीया मेकिंग में आराध्या, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में राजा दुष्यंत हाउस अव्वल रहे। अभिभावकों की बैलून-पिरामिड एवं रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed