फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Base Hospital: Protest against the transfer of six doctors.

बेस अस्पताल : छह चिकित्सकों के तबादले का विरोध

Thu, 02 Jul 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 02 Jul 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Base Hospital: Protest against the transfer of six doctors.
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने की स्थानांतरण आदेश रोकने की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार ने बेस अस्पताल से छह वरिष्ठ चिकित्सकों के एक साथ किए गए स्थानांतरण पर कड़ी आपत्ति जताई है। समिति ने इसे जनहित के विपरीत बताते हुए प्रदेश सरकार से स्थानांतरण आदेशों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेश चंद्र पांथरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में समिति ने कहा कि बेस अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी बनी हुई है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 350 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। कोटद्वार के साथ ही आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों की बड़ी आबादी भी इसी अस्पताल पर निर्भर है। ऐसे में छह वरिष्ठ चिकित्सकों के एक साथ तबादले से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से जनहित को प्राथमिकता देते हुए स्थानांतरण आदेशों पर पुनर्विचार कर उन्हें तत्काल निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत, गोपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, जीत सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, ताजबर सिंह, नंदन सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed